Monday, 8 April 2019

लुधियाना : घर पर अकेली थी छात्रा, चार बच्चों के पिता सरकुला अंसारी ने किया दुष्कर्म


लुधियाना – घुमण इस्टेट की राधा स्वामी कॉलोनी के एक इलाके में चार बच्चों के पिता ने दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना मेहरबान पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सिविल अस्पताल में पीड़‍िता का मेडिकल कराया गया।
एएसआइ गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान घुमण इस्टेट की राधा स्वामी कॉलोनी निवासी सरकुला अंसारी (४०) के रूप में हुई है। आरोपित मूल रूप से बिहार के जिला बेतिया के गांव जोगा पट्टी का रहने वाला है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले दिव्यांग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत करने वाले दिव्यांग ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के गांव भुसमा कुशल टोला के रहने वाले हैं। वह और उसकी पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं।
उसकी १५ साल की बेटी १०वीं क्लास की छात्रा है। आरोपित यहां उसके साढ़ू के साथ कढ़ाई का काम करता है। इसके चलते उसका घर में आना जाना था। १ अप्रैल को उसकी पत्नी ने उसे फोन करके बताया कि आज जब वो दोनों अपने अपने काम पर गए हुए थे। तब उनकी बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान घर में आए आरोपित ने डरा धमका कर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
एएसआइ गुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।  शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।
स्त्रोत : जागरण

Saturday, 27 October 2018

बरेली (उत्तर प्रदेश) : बदला लेने के लिए ससुर ने बहू से किया दुष्‍कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

बरेली : एक महिला के भाई व उसकी ननद के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों घर से भाग गए और निकाह कर लिया। महिला के ससुर और पति को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि गुस्‍से में बदला लेने के लिए ससुर ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म किया ! जबकि पति ने भी तीन तलाक बोलकर उससे नाता तोड लिया ! पीडिता ने एडीजी से न्‍याय दिलाने की गुहार लगाई तो उनके निर्देश पर पुलिस ने पति, ससुर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला देवरनिया थाना क्षेत्र का है। इलाके की एक महिला का निकाह २४ जून २०१८ को उसके ही गांव के एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों के बाद ही ससुराली दहेज में बोलेरो की मांग करने लगे। उसे प्रताडित किया जाने लगा। इसी बीच महिला के भाई और उसके पति की बहन यानी पीडिता की ननंद में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के घरवालों को जब इसका पता चला तो उन लोगों ने उनके मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। इस पर बीते १० अगस्त २०१८ को दोनों घर से भाग गए और निकाह कर लिया। आरोप है कि इस पर महिला के ससुर और पति आग बबूला हो उठे ! ससुर ने बदला लेने के लिए बहू के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, पति ने भी उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीडिता ने मामले में एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है। एडीजी के आदेश पर महिला की ओर से पति, ससुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्त्रोत : जागरण

Tuesday, 2 October 2018

नर्इ दिल्ली – मुस्लिम लडकी से प्रेम करने पर लडकी के भार्इ ने कर दी अंकित की हत्या


दिल्ली में एक और अंकित की हत्या कर दी गई है। इस साल दिल्ली के ख्याला में आठ महीने पर एक अंकित नाम के ही युवक हत्या कर दी गई थी और इस युवक का नाम भी अंकित ही है। क्या अंकित सक्सेना और अंकित गर्ग की हत्या के पीछे उनका धर्म है ? बताया जा रहा है अंकित गर्ग अपनी एक मुस्लिम दोस्त से प्यार करता था और वह उससे शादी करना चाहता था किंतु आरोप है कि मुस्लिम लडकी के भाई ने अंकित गर्ग की हत्या करवा दी। वहीं, हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखने वाले अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर चुप हैं। क्या वह इसलिए चुप हैं कि मरने वाले का नाम अंकित था ?
दिल्ली में ३१ साल के अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला महेंद्रा पार्क इलाके में स्थित जहांगीरपुरी का है। शुरुआती जांच में घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यहां सुबह साढ़े आठ बजे दो अज्ञात लोगों ने अंकित गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। अंकित की बहन अर्चना ने बताया कि उसका भाई मुस्लिम समुदाय की लडकी से प्यार करता था और दोनों शादी करना चाहते थे। इससे लड़की का भाई नाराज था क्योंकि अंकित हिन्दू था। वो पहले भी अंकित को जान से मारने की धमकी दे चूका था।
जानकारी के अनुसार, अंकित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में बच्चों को पढ़ाता था। वह मुस्लिम समुदाय की लड़की से कुछ समय से प्यार करता था। अंकित के परिवारवालों को तो यह रिश्ता मंजूर था, मगर लड़की के परिवार को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था। आरोप है कि गोली मारने की घटना के काफी देर बाद पुलिस आई। दिल्ली के जहांगीरपुरी में प्राइवेट टीचर रहे अंकित की बहन अर्चना  बताया मेरा भाई एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था, दोनों शादी करना चाहते थे, हमारा परिवार राजी था, मगर लड़की के भाई को आपत्ति थी। हमे अंकित की हत्या का उसी पर शक है। बहन ने बताया लड़की कहा करती थी कि ‘मेरा भाई तुम्हे मार  देगा’।
बता दें दिल्ली के ख्याला इलाके में इससे पहले फरवरी में कुछ ऐसे ही प्रेम प्रसंग के मामले में अंकित सक्सेना नामक युवक की हत्या हो चुकी है। हत्या के पीछे दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग की बात सामने निकलकर आई थी।

Thursday, 20 September 2018

ଗଣେଶ ମୂର୍ତ୍ତି ଉପରକୁ ପଥର ଫିଙ୍ଗା ଘଟଣା ୫ ଗିରଫ, ଅନ୍ୟମାନଙ୍କୁ ଗିରଫ ଦାବିରେ କୁତ୍ରା ଦୋକାନ ବଜାର ବନ୍ଦ


କୁତ୍ରା, ୨୦ ।୯  : ଗତ ୩ ଦିନ ତଳେ କୁତ୍ରା ଥାନା ଅଞ୍ଚଳରେ ଥିବା ଖତକୁରବାହାଲ ଗ୍ରାମର ମାଲିପଡାଠାରେ ହେଉଥିବା ଗଣେଶ ମୂର୍ତ୍ତି ବିସର୍ଜନବେଳେ ଗଣେଶଙ୍କ ଉପରକୁ ପଥରଫିଙ୍କା ଘଟଣାକୁ ନେଇ ଥାନାରେ ପ୍ରାୟ ୧୭/୧୮ ଜଣଙ୍କ ନାମରେ କେସ ଦାଏଣ ହୋଇଥିବାବେଳେ ପୋଲିସ ଗତ ମଙ୍ଗଳବାର ଦିନ ୫ ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଥିଲା  । ତେବେ ଅନ୍ୟ ଦୋଷୀମାନଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିବା ଦାବିରେ ଅଞ୍ଚଳବାସୀମାନେ ଗତକାଲି ବିକ୍ଷୋଭ କରିବା ସହିତ ରାଜ୍ୟ ରାଜପଥ -୧୦ କଡରେ ଥିବା କୁତ୍ରାର ସମସ୍ତ ଦୋକାନ ବଜାରକୁ ବନ୍ଦ କରିଥିଲେ  । ଏଠାରେ ସୂଚନା ଯୋଗ୍ୟ କି ଦୋଷୀମାନଙ୍କୁ ନେଇ ୨୧-୯- ୧୮ରେ ବିଶ୍ୱ ହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ସୁନ୍ଦରଗଡ ବନ୍ଦ ପାଇଁ ମଧ୍ୟ ଧମକ ଦିଆଯାଇଥିଲା  ।

Tuesday, 7 August 2018

मुस्‍ल‍िम युवक की दाढी काटने वाले को ओवैसी की धमकी – ‘हम तुम्‍हें मुसलमान बना कर दाढी रखने को मजबूर कर देंगे’



देश में असहिष्णुता बढने का ढिंढोरा पिटनेवाले ओवैसी इनके इस धर्मांध वक्तव्य के विरोध में एक भी आधुनिकतावादी अपना मुंह नहीं खोलेगा

हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा के गुरुग्राम में कथित तौर पर मुस्लिम युवक की दाढी काटनेवाले विवाद पर बयान दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ओवैसी ने अपने भाषण में कहा, ‘‘एक मुस्लिम शख्स की दाढी बना दी गई। जिन्होंने ने भी ये किया, मैं उन्हें और उनके पिता को बता दूं कि यदि आप हमारा गला भी काट दोगे तो भी हम मुस्लिम ही रहेंगे। हम आपको इस्लाम में शामिल करेंगे और आपकी भी दाढी रखवाएंगे !” अपने भाषण में ओवैसी ने राहुल गांधी और मोदीजी के गले मिलने पर भी तंज कसा। ओवैसी ने कहा कि दोनों सिंगल हैं, इसलिए गले मिलते हैं !
वैसे बता दें ओवैसी जिस मामले के बारे में बात कर रहे हैं, वह कुछ दिनों पहले हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। पुलिस ने बताया था कि ३१ जुलाई को खांडसा गांव का जफरुद्दीन शाम करीब छह बजे हरी नगर में बाल कटाने के लिए नाई की दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान दो अन्य लोग भी सैलून में पहुंचे और जफरुद्दीन से पहले बाल कटवाने के लिए कहा।
इस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। जफरुद्दीन के विरुद्ध अपमानजनक धार्मिक टिप्पणी की गई। उन्हें पाकिस्तानी कहकर बुलाया गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने कथित तौर पर जफरुद्दीन की दाढी काट दी थी !
स्त्रोत : जनसत्ता

Monday, 6 August 2018

आर्टिकल ३५ए पर सुनवाई आज, जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों का बंद


नई देहली : जम्मू-कश्मीर को विशेष शक्तियां देनेवाले संविधान के आर्टिकल ३५-ए की वैधता को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में आज सुनवाई होगी। कश्मीर घाटी में इसको लेकर तनाव है ! अलगाववादियों ने ३५-ए के समर्थन में बंद बुलाया है। लगभग छह दशक से जारी आर्टिकल ३५-ए को संवेदनशील मसला समझा जाता है और इस पर उच्चतम न्यायालय में जो भी फैसला आए, इसके दूरगामी राजनीतिक नतीजे देखे जा रहे हैं ! बता दें कि आर्टिकल को भेदभावपूर्ण बताते हुए देहली के एनजीओ ‘वी द सिटिजन’ ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

कश्मीर घाटी में तनाव

कश्मीर घाटी में सुनवाई से एक दिन पहले ही रविवार को अनुच्छेद ३५-ए के समर्थन में कई जिलों में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसके विरोध में दो दिन के बंद का आवाहन भी किया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने भारी सुरक्षाबल की तैनाती की है। आर्टिकल को कायम रखने के पक्ष में अलगाववादियों की संस्था जेआरएल (जॉइंट रजिस्टेंट लीडरशिप) ने सोमवार को भी घाटी बंद रखने का ऐलान किया है !
बंद को कारोबारियों और बार असोसिएशन का भी पूरा समर्थन है ! प्रदर्शन के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा को दो दिन के लिए रोका गया है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया विभाग ने राज्यपाल प्रशासन को अगाह किया है कि सोमवार को अगर उच्चतम न्यायालय संविधान के अनुच्छेद ३५ए पर कोई ‘विपरीत’ फैसला देता है, तो राज्य की पुलिस में ही ‘विद्रोह’ हो सकता है !

क्या है आर्टिकल ३५ए ?

आर्टिकल ३५ए को वर्ष १९५४ राष्ट्रपति आदेश के जरिए संविधान में जोड़ा गया अनुच्छेद ३५ए जम्मू कश्मीर के स्थायी निवासियों को विशेष अधिकार देता है और राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति से शादी करनेवाली महिला से संपत्ति का अधिकार छीनता है। साथ ही, कोई बाहरी शख्स राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा भी नहीं उठा सकता है और न ही वहां सरकारी नौकरी पा सकता है !
स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Tuesday, 29 May 2018

महाराष्‍ट्र : आतंकवाद निरोधक दस्‍ते (एटीएस) ने छापा मारकर ३६ बांग्‍लादेशी किए गिरफ्तार



महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्‍ते (एटीएस) ने पुणे ग्रामीण के पिपंरी चिंचवड में छापा मार कर अवैध तरीके से रहे ३६ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है ! अभी कई इलाकों में भी छापेमारी की जा रही है । पिपंरी चिंचवड़ में कल से छापेमारी चल रही है । एटीएस को इलाके में बांग्‍लादेशियों के होने की सूचना मिली थी !
बता दें कि इससे पहले मार्च में भी महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बगैर वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में आठ बांग्लादेशी नागरिकों को कांदिवली इलाके से गिरफ्तार किया था । पुलिस ने इस बात की जानकारी दी । अधिकारियों ने रविवार रात कांदिवली के लालजीपदा इलाके में एटीएस की चारकोप इकाई की छापेमारी के बाद इन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
बताया गया कि उन्होंने कबूल किया था कि वे बांग्लादेश के नागरिक हैं ! दो लोगों ने तो पैन कार्ड और आधार कार्ड भी बनवा लिया था ! पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों, विदेशी अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया ।
स्त्रोत : न्यूज 18